कपकोट तहसील क्षेत्र के दोफाड़ में आज सुबह खड़िया खनन के दौरान दबकर एक मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -


बागेश्वर:-शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दोफाड़ नामक स्थान में मोहन पुरी पुत्र गोविंद पुरी उम्र 25 वर्ष खड़िया खदान में कार्य कर रहा था। तभी कार्य करते हुए अचानक पहाड़ी से मलबा उसके ऊपर आ गया।

घटना के तुरंत बाद वहां अन्य मजदूरों ने उसे मलबे से निकाला। घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सभी लोग उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले आए। उसके नाक और कान से खून आ रहा था। जो बंद ही नही हो रहा था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। इलाज के दौरान करीब 12 बजे मोहन पुरी ने दम तोड़ दिया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। अभी किसी प्रकार की तहरीर भी नही मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा दिव्यांग प्रतिभाओं को समर्पित वर्ष 2023 के ‘हौसलों की उड़ान’ कार्यक्रम में अनेक दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999