छत से गिरकर युवती की मौत , परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

हलद्वानी।

मुखानी क्षेत्र में एक युवती छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया है कि सीएमटी कॉलोनी डहरिया मुखानी में रहने वाली श्वेता (27) पुत्री नवीन चंद्र उप्रेती विगत देर शाम छत पर टहल रही थी। इस दौरान वह किसी रिश्तेदार से फोन में बात भी कर रही थी। बताया जा रहा है कि श्वेता नेरेलिंग के पास अपना संतुलन खो दिया और वह नीचे गैलरी में गिर गई। श्वेता की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग बाहर निकल आए। श्वेता के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

यह भी पढ़ें -  इस हाईवे पर बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी मैक्स पर गिरे पहाड़ी से बोल्डर


परिजन आनन फानन में उसे एसटीएच ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्वेता की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999