नहर में गिर कर युवक की मौत पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।

खबर शेयर करें -


रामनगर: रविवार देर शाम रामनगर के चोरपानी के पास बहने वाली बड़ी नहर में एक युवक गिर गया युवक की नहर में गिरने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंचकर सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया है । युवक का शव घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर आगे बरामद हुआ है।युवक की शिनाख्त रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल पान सिंह पुत्र अनिल सिंह नेगी के रूप में हुई पान सिंह टेंपो चलाने का काम करता था. पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक किन परिस्थितियों में नहर में गिरा है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  रिलायंस ज्वेल्स डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगा महत्वपूर्ण सुराग, वारदात में उपयोग कार की आगरा एक्सप्रेस-वे से की गई थी लूट
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999