Nuj के जिला इकाई चुनाव हुए सम्पन्न, अध्यक्ष बनी दया,सचिव बने धर्मानंद खोलिया

खबर शेयर करें -

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के जनपद नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें दया जोशी को अध्यक्ष एवं उधमसिंह राठौर को महासचिव बनाया गया।

काठगोदाम एनएचपीसी गेस्ट हाउस में हुए चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तिलोचन्द भट्ट, सहायक चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन पाठक व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया।

यह भी पढ़ें -  जाम से मिलेगी राहत, भानियावाला-ऋषिकेश के बीच बनेगी फोरलेन रोड, जाम से मिलेगी राहतभानियावाला-ऋषिकेश के बीच बनेगी फोरलेन रोड

चुनाव अधिकारी ने देखरेख में दया जोशी को जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अरशद अली, दान सिंह लोदियाल, महासचिव उधमसिंह राठौर, सचिव धर्मानंद खोलिया, मनोज कुमार जोशी, प्रचार मंत्री ईश्वरी दत्त भट्ट, रोशनी पांडेय, संगठन मंत्री शंकर दत्त पाण्डे, विनोद कोहली, कोषाध्यक्ष ललित जोशी व जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल को बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में भास्कर मिश्रा, पूरन रूवाली, आनंद बत्रा, राजकुमार केसरवानी, पंकज बिष्ट, बसंत जोशी, दीपेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र मौर्य, नाजिम कुरैशी, भानू प्रताप बोहरा को बनाया गया। चुनाव के उपरांत सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999