
आज यानी 10 अक्टूबर शुक्रवार को हेमकुंड साहिब(Hemkund Sahib kapat) के कपाट शीतकाल के लिए दोपहर एक बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसको लेकर हेमकुंड साहिब ट्रस्ट की तरफ से सारी तैयारियां की जा चुकी है। इसके साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर (Lokpal Laxman Temple) के कपाट भी आज बंद हो रहे है। बताते चलें कि बीते कई दिनों से इलाके में बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है।
आज शीतकाल के लिए बंद होंगे Hemkund Sahib के कपाट
इस साल शुक्रवार को सिखों के पवित्र स्थल में अंतिम अरदास की जाएगी। जिसके बाद कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट के बंद होने से पहले बड़ी संख्या में भक्त घांघरिया पहुंच गए हैं। बता दें कि सुबह 10 बजे से सुखमणी साहिब के पाठ के बाद से ही कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी होंगे बंद Lokpal Laxman Temple Doors closed for winter 2025 today
तो वहीं लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12:31 पर बंद कर दिए जाएंगे। दोनों लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा एक ही परिसर में विराजमान हैं। अब तक करीब दो लाख 72 हजार भक्त हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके है।
बता दें कि इस साल 25 मई से हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए थे। जो आज 10 अक्टूबर को बंद किए जा रहे हैं। ऐसे में ये यात्रा इस साल 139 दिन चली।