पूरे जनपद में चलाया जा रहा सत्यापन अभियान : SSP

खबर शेयर करें -

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आज सुबह देहरादून पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में रहने वाले किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने के लिए आने वाले लोगों, रेहडी, ठेली वालों, स्क्रैप डीलर और कबाड़ियों का सत्यापन किया।

908 मकान मालिकों के खिलाफ की चालानी कार्यवाही
लगभग पांच घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 5871 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 908 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 90 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें -  अभिनेता Anil Kapoor पहुंचे ऋषिकेश, भाई बोनी कपूर के साथ की गंगा आरती

संदिग्ध व्यक्तियों को थाने में बुलाकर की पूछताछ
सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 315 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके साथ ही 151 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 41 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला।


सत्यापन अभियान को लेकर एसएसपी देहरादून ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे जनपद में बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999