Uttarakhand Weather : कहीं बर्फ, धूप तो कहीं बारिश… जानें आज कैसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

खबर शेयर करें -
उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में अचानक मौसम ने करवट ली है। बारिश और बर्फबारी होने से मौसम अचानक बदल सा गया है। पहाड़ हो या फिर मैदान सर्द मौसम का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के सीमांत गांव के इलाके पूरी तरह बर्फ से ढके हुए है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 30 सालों बाद ऐसा हुआ है कि अक्टूबर के पहले ही हफ्ते में हिमपात देखने को मिला है। आज के मौसम की बात करें तो कहीं बर्फ, कहीं बारिश तो कहीं धूप का दौर देखने को मिलेगा। चमोली जिलें गमशाली, द्रोणागिरी और मल्हारी समेत सभी घाटियों के गांव में भारी बर्फ पड़ी है।

यह भी पढ़ें -  वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 12वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकेंगे आवेदन

Uttarakhand Weather Update: आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम

मौसम विज्ञान क्रेंद के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को उत्तराखंड में कहीं गर्जन तो कहीं बारिश की बौधार देखने को मिल सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथोरागढ़ में गर्जन के साथ बारिश का दौरा जारी रहेगा। तो वहीं बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर अनधिकृत वाहनों को हटाये जाने हेतु बैठक का आयोजन,पढ़े खबर

आज देहरादून का मौसम Dehradun Weather Today

राजधानी दून में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है। लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। देहरादून की बात करें तो यहां पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह तेज धुप के साथ शाम तक मौसम ठड़ा हो सकता है। देहरादून का अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून जिला कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

चारों धाम बर्फ से ढक गए

प्रदेश में कई जगह बर्फ से ढक गई है। हेमकुंड साहिब में करीब 2 फीट तक बर्फ की परत हो गई है। तो वहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर भी बर्फ पड़ने से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली हैं। चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर आदि जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999