28 सितम्बर को भी उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather  News: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 

28 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने 28 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज राज्य के पहाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें -  Ankita bhandari case: CBI जांच की संस्तुति पर श्रेय की जंग तेज, दर्शन भारती ने रखा अपना पक्ष

29 सितम्बर को भी इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 29 सितम्बर को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा शेष जिलों के लिए भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999