केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा, पांच साल के बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

 

5-year-old-child-dies-after-being-hit-by-falling-rocks-on-kedarnath-trek-route-chirbasa

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चिरबासा के पास रविवार शाम पहाड़ी से भरभराकर भारी भरकम पत्थर और मलबा आ गिरे। जिसकी चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पांच साल के बच्चे की मौत

हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर और मलबा आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से पांच साल के यश पुत्र रोहताश यादव निवासी उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी से एमआरपी भैरव मंदिर जंगलचट्टी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी डबल मर्डर केस का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

बाधित मार्ग को किया दुरुस्त

बता दें मार्ग बाधित होने के चलते देर शाम कई श्रद्धालु वही फंस गए थे। देर रात SDRF और NDRF की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगलचट्टी क्षेत्र में रुके श्रद्धालुओं को बाधित क्षेत्र से सुरक्षित पार कराते हुए गौरीकुंड की ओर भेजा। आज सुबह होते ही कार्यदाई संस्था द्वारा मार्ग को दुरुस्त किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नशे के कारोबार में लिप्त 02 तस्करों को लगभग 62 लाख की कीमत की 207 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999