मासूम शर्मा को फिर उत्तराखंड बुलाने पर बवाल, कार्यक्रम रद्द करने की मांग

खबर शेयर करें -

मासूम शर्मा

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कार्यक्रम को तत्काल रद्द करने की मांग की है। 

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

मासूम शर्मा को उत्तराखंड में दोबारा मंच देना दुर्भाग्यपूर्ण: डिमरी

मोहित डिमरी ने कहा कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया तो इसके विरोध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। डिमरी ने आगे कहा कि, “तुम लोग उत्तराखंड को गाली दोगे और फिर उत्तराखंड में आकर हमारी छाती पर कार्यक्रम करोगे, ये तो होगा नहीं।” उन्होंने कहा कि जब मासूम शर्मा के कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर उत्तराखंड में व्यापक विरोध हुआ था, तब जनता की भावनाएं स्पष्ट थीं। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड में मंच दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  मौसम का कहर: हल्द्वानी में तेज आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात बाधित

स्थानीय कलाकारों को मंच न देने पर उठाए सवाल

डिमरी ने सवाल उठाया कि आखिर उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को बड़े मंच और अवसर क्यों नहीं दिए जा रहे हैं। डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद बाहर के कलाकारों को बुलाकर बड़ी रकम खर्च करने के बजाय स्थानीय कलाकारों और युवाओं को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम की आयोजक महिमा वर्मा को लेकर भी डिमरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट से जुड़ी रही किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसे विवादित प्रसंग वाले कलाकार को आमंत्रित किया जाना उचित नहीं है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- सुबह -सुबह स्कूल जा रहे तीन छात्रों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल  

शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

कार्यक्रम तत्काल रद्द करने की मांग

डिमरी ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता की भावनाओं और प्रदेश के स्वाभिमान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संभावित तनाव की स्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखना  सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999