शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक ने बच्चों को घर भेजा, निलंबित

खबर शेयर करें -

पौड़ीः विकासखंड बीरोंखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नानस्यूं में तैनात शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे और बच्चों की छुट्टी कर घर भेज दिया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी नागेंद्र बर्वाल ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीरोंखाल संबद्ध कर दिया है।

विद्यालय में अध्ययनरत सात बच्चे जब सोमवार सुबह प्रांगण में पहुंचे तो सहायक अध्यापक रूपचंद्र को नशे में धुत देखकर हैरान रह गए। वे कुछ कह पाते, शिक्षक ने सभी को तुरंत घर जाने को कह दिया। सुबह ही बच्चों की छुट्टी होने पर ग्राम प्रधान हिमांशु रावत स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शराब के नशे धुत शिक्षक का वीडियो बनाकर उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल वर्षा को भेज दिया। उप शिक्षा अधिकारी ने

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, नकल माफिया की गिरफ़्तारी के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन

प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा पौड़ी को कार्रवाई की संस्तुति करते हुए पत्र भेजा। पत्र में यह भी कहा गया कि शिक्षक अगस्त में भी शराब के नशे में स्कूल आए थे। तब कड़ी हिदायत दी गई थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया है। उनके नियमावली विरुन्द्ध आचरण से विद्यालय और विभाग की छवि धूमिल हुई है। बता दें कि विद्यालय में दो शिक्षक सेवारत हैं। दूसरे शिक्षक किसी प्रशिक्षण में शामिल होने के चलते स्कूल नहीं आए थे

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999