राज्य में पुलिस की कोच से किया दुष्कर्म, आरोपित था पहले से शादीशुदा

खबर शेयर करें -

राज्य में उत्तराखंड पुलिस की कोच से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है बता दें की दुष्कर्म करने वाले के साथ साथ उसकी पत्नी भी पीड़िता को जान मारने की धमकी भी दे रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें शादी का झांसा देकर उत्तराखंड पुलिस की भारोत्तोलन टीम की कोच के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली सूचना के मुताबिक आपको बता दें की मामला उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर का बता दें उत्तराखंड पुलिस की भारोत्तोलन टीम की कोच ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बता दें की युवती ने कहा कि सुनील छाबड़ा जो कि कपड़े की दुकान में काम करता था और वर्तमान में प्रापर्टी डीलर का काम भी करता है, उसने सुनील छाबड़ा की दुकान से 2-3 बार कपड़ा लिया। जिससे जान पहचान हो गई। पीड़िता ने कहा की वर्ष 2009 में उसकी तैनाती काशीपुर में थी। उस समय सुनील छाबड़ा ने उसे मकान दिलवाया। आरोप है कि एक दिन 10.30 बजे सुनील उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर साथ दुष्कर्म किया। तीन फरवरी 2010 को सुनील ने उससे शादी भी कर ली, दोनों से एक बेटा भी हुआ।

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन में संदिग्ध गतिविधियों पर कडी निगरानी रखते हुये तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चत करें: डीएम

आगे पीड़िता ने बताया की शादी के बाद युवक ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है। जब कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो मारपीट करने के साथ रिवाल्वर तान कर जान से मारने की धमकी दी। सुनील की पत्नी कामना छाबड़ा ने भी उसके बेटे को मार देने की धमकी दी। बता दें की पीड़ित युवती ने बताया कि सुनील व कामना छाबड़ा ने मिलकर उसके साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की। इन दोनों से उसे और उसके पुत्र को जान का खतरा है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ अकेले रहती है और ड्यूटी के लिये बाहर आना जाना रहता है।

यह भी पढ़ें -  चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा सड़क एवं रोजगार को लेकर निरंतर खोखले होते जा रहे हैं माननीय के दावे।

साथ ही पीड़ित युवती ने आगे कहा की दोनों आरोपित उसकी और उसके बेटे की हत्या करके विदेश भागना चाहते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित सुनील छाबड़ा व उसकी पत्नी कामना छाबड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999