आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार से मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता का चैक। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया।

खबर शेयर करें -

लालकुआँ 18 फरवरी 2026 सूवि।

लालकुआँ के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा को राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। बुधवार को लालकुआं में आयोजित जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के दौरान आर्थिक सहायता का चैक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा को सौपा।

यह भी पढ़ें -  ट्रैफिक के कारण हर साल हो रहा 19,725 करोड़ रुपये का नुकसान, जानें वजह

इस दौरान दिवंगत पत्रकार उमेश राणा की पत्नी नूतन राणा ने ऐसे संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता मिलने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, अहमद नदीम सहित लालकुआँ प्रेस क्लब अध्यक्ष बी सी भट्ट, मुन्ना अंसारी, दिनेश पाण्डेय, ऐजाज हुसैन, शैलेन्द्र कुमार सिंह, शानू, भुवन रूवाली समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999