उत्तराखंड- यहाँ पति-पत्नी के विवाद में खूनी संघर्ष: बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या

खबर शेयर करें -

 

दिनेशपुर न्यूज़- पति-पत्नी के आपसी विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वार्ड नंबर चार में मंगलवार देर रात हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीच-बचाव करने आई 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू नामक युवक का अपनी पत्नी सुरभी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सुरभी के मायके से कई लोग सोनू के घर पहुंच गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -उत्तराखंड के दो युवक पोलेंड में गए नौकरी करने,बीच में नहाने के दौरान मौत

बीच-बचाव में आई मां बनी हिंसा की शिकार
मारपीट के दौरान सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या बीच-बचाव के लिए सामने आईं, लेकिन वह खुद भी हमले का शिकार हो गईं। आरोप है कि सुरभी के भाइयों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घायल अवस्था में संध्या को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

फोरेंसिक टीम के साथ जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने मामले में कुछ आरोपितों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में रफ्तार का कहर: डाक कांवड़ के बीच दो सड़क हादसे, दो शिवभक्तों की मौत

अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999