पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पिता पर 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी कर ली है। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल कराने की कवायद चल रही है।


रामनगर क्षेत्र से यह घटना सामने आयी है। सोमवार को यहां एक महिला कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर पुलिस ने महिला से पूरी घटना की जानकारी लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसका पति बेटी से बेवजह मारपीट करता था। उसकी गैरमौजूदगी में उसने बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -  शादी के अगले दिन दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर फरार, पति ने पुलिस से की शिकायत

पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पीड़िता का मेडिकल कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999