जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां चोरगलिया मार्ग पर कार के आगे अचानक जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई इस दर्दनाक हादसे एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अनियंत्रित कार के पेड़ में टकरा जाने से महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने कलावती चौराहे पर गोली चलाने वाले दोषियों को पकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूनागिरी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी 32 वर्षीय गणेश जोशी पुत्र विनोद जोशी सोमवार को अपनी 55 वर्षीय मां कमला जोशी व एक अन्य महिला 45 वर्षीय हेमा जोशी के साथ कार संख्या केए05-9560 में सवार होकर खटीमा से वापस लौट रहा था। बताया जाता है कि चोरगलिया क्षेत्र में अचानक कार के आगे जानवर आ जाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Advertisement