बैंक में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख!

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: रेलवे बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लग गई। जिससे आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।


आग लगने से बैंक में भारी नुकसान हुआ है। बैंक के सभी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गये। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। धुआं ज्यादा होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम बैंक के अंदर नहीं जा पाई।

यह भी पढ़ें -  राजपुर रोड विधानसभा के बूथ संख्या 12 में दर्शनी गेट स्थित भाजपा कार्यकर्ता अक्षत जैन जी के निवास पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन


मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया की बैंक में रखे कुछ कागजात भी जले हैं। कैश जलने की अभी कोई सूचना नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999