भारी बारिश के बीच अल्मोड़ा बैराज के पांचों गेट बंद, तबाही रोकने के लिए बुलाई आईटीबीपी

खबर शेयर करें -

छले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच अल्मोड़ा कोसी नदी पर बने बैराज के पांचों गेट अचानक बंद हो गए। गेट न खुलने से पानी बैराज के ऊपर से होकर बह रहा है। बैराज को टूटने से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने आइटीबीपी से मदद मांगी है।

अल्मोड़ा स्थित कोसी बैराज में भारी बारिश के बीच डिस्चार्ज गेट नहीं खोल रहे हैं। इसके कारण ओवरफ्लो पानी बैराज के ऊपर से बह रहा है।

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते अल्मोड़ा  स्थित कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी का स्तर बढ़ने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बैराज के डिपार्चर गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन पांचों गेट नहीं खुल रहे हैं।
गेट न खुलने से बैराज में एकत्रित पानी ओवरफ्लो होकर ऊपर से बहने लगा है। पानी के दबाव से बैराज के टूटने का भी खतरा पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Vande Bharat Express : अब पहाड़ों पर भी दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, एक नहीं तीन ट्रेन चलाएगा रेलवे

बैराज के गेट खोलने में नाकाम सिंचाई विभाग ने अब आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) को बुलाया है। रविवार रात से आईटीबीपी के जवान गेटों को खोलने में जुट गए हैं। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते गेट नहीं खुले तो बैराज के टूटने की पूरी संभावना है जिससे बड़ी जनहानि की और तबाही होने आशंका बनी हैं।

यह भी पढ़ें -  रेरा के रार के बीच, 25 को यहां होगी बड़ी कार्यशाला, आएंगे प्राधिकरण व रेरा के एक्सपर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999