महिला को निवाला बनाने वाले बाघ को वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

ओखलढूंगा गांव में महिला को निवाला बनाने वाला बाघ रात पकड़ा गया। घटनास्थल के आसपास लगाए गए पिंजरे में बाघ कैद हो गया। रात में ही बाघ को मौके से ले जाया गया। पकड़ा गया बाघ ही हमलावर बाघ बताया जा रहा है। महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद ही वन विभाग द्वारा दुर्घटना क्षेत्र के पास पिंजरा लगा दिया गया था लेकिन बाघ पिंजरे के पास तक आ रहा था लेकिन उसके अंदर नहीं जा रहा था। देर रात बाघ पिंजरे में घुसा और कैद हो गया। डीएफओ नायक ने बाघ के पकड़े जाने की पुष्टि की। हमलावर बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- ssp ने 01 उपनिरीक्षक और 01 अपर उपनिरीक्षक को किया निलंबित, 02 उपनिरीक्षकों को किया लाईन हाजिर
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999