हाथियों का झुंड आता देख दहशत में आए लोग, इलाके में मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

हरिद्वार के भेल क्षेत्र में शुक्रवार को हाथियों का झुंड देख इलाके में हड़कंप मच गया। खुद को बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दी।

हाथियों का झुंड आता देख दहशत में आए लोग
सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड की घेराबंदी कर जंगल की ओर खदेड़ा। इस दौरान वन विभाग की टीम की ओर से रास्तों को बंद कर वाहनों की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड क्रांतिदल के दफ्तर में जमकर बवाल, आपस में भिड़े दो गुट, भारी पुलिस बल तैनात

इलाके में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार रेंजर दिनेश प्रसाद ने बताया कि हाथी राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे भेल सेक्टर एक में घुसे थे। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999