त्योहारी सीजन के चलते परिवहन निगम ने की सभी अधिकारी-कमर्चारियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

खबर शेयर करें -

परिवहन निगम ने त्योहारी सीजन के चलते सभी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी है। परिवहन निगम की ओर से छुट्टियां रद्द करने के आदेश भी जारी का दिए गए हैं।

परिवहन निगम के अधिकारी-कमर्चारियों की छुट्टियां रद्द
जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे बस की जरूरत और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें -  छात्रसंघ चुनावों पर सस्पेंस बरकरार

त्योहारी सीजन के चलते लिया फैसला
दीपक जैन ने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें। इसके साथ ही देहरादून-ऋषिकेश सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए।

Advertisement