पति ने पत्नी को गोबर में डूबो-डूबोकर मारा डाला, हत्या के बाद हुआ फरार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा अपराधों वाला जिला ऊधम सिंह नगर एक बार फिर चर्चाओं में है। अब रुद्रपुर में शिमला पिस्तौर में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डूबा डुबाकर मार डाला। मां का पिटता देख बच्चे बीच बचाव करने लगे तो आरोपी ने उनकी पिटाई भी कर दी और फरार हो गया। हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहंुची। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


पुलिस के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तोर गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि आजाद नशे का आदी है। वह रोज नशे में पत्नी की पिटाई करता था। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद आजाद अपनी पत्नी रानी को खींचकर घर के पास ही गोबर के दलदल के पास ले गया, जहां उसने रानी को गोबर के दलदल में डुबो दिया। जब तक उसकी जान नही गई तब तक उसने छोड़ा नहीं

यह भी पढ़ें -  घर के बाहर घूम रही नाबालिग को दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म की घटना से हड़कंप


मां की आवाज सुनकर बेटा सूरज अपने भाई बहनों के साथ पहुंचा और विरोध करते हुए मां को बचाने लगा तो आरोप है कि इस पर आजाद ने बच्चों की पिटाई कर दी और फरार हो गया। बच्चो को रोता देख आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल, कोतवाल विक्रम राठौर ने घटना की जानकारी ली। हत्यारोपी पति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड-यहां पर मां की डांट के बाद घर से निकली छात्रा, हैवानियत की हुई शिकार

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999