भगवती प्रोडक्ट लि माइक्रोमैक्स के गैरकानूनी की शिकार श्रमिकों ने इनसे की मुलाकात

खबर शेयर करें -


आज भगवती प्रोडक्ट लि माइक्रोमैक्स के गैरकानूनी की शिकार श्रमिकों ने श्रम भवन पर अवार्ड परिपालन के क्रम में श्रमिकों की कार्यबहाली सुनिश्चित कराने और देय बकाए वेतन भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही जल्द से जल्द कराने के लिए श्रम भवन रुद्रपुर में सहायक श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर से मुलाकात की और श्रमिकों ने गैरकानूनी छटनी के कारण होने वाली श्रमिक समस्याओं से अवगत कराया और माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों का पालन व माननीय औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी द्वारा पारित अवार्ड का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

अवार्ड परिपालन के क्रम में अंतर्वित श्रमिकों द्वारा प्रस्तुत वेज बिलों में हस्ताक्षर व प्रतिनिधि नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर के नाम पर श्रमिकों के साथ हो रहे खिडवाल और कोर्ट के आदेशों की अवहेलना पर रोक लगाने की मांग की।
सहायक श्रय आयुक्त उधम सिंह नगर से मुलाकात करने वाले श्रमिकों में हरिप्रिया, धरंम पाल दीपक सनवाल, नंदन सिंह, ठाकुर सिंह, मनोज पांडे, पूरन बिष्ट ,संत कुमार, राज कुमार, पवन कुमार, हेमंत चुफाल, खष्टी भट, प्रकाश, मनोज, राजेंद्र सिह रावत आदि शामिल रहें।

यह भी पढ़ें -  युवक की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए किया जबरदस्त प्रदर्शन

बाद में श्रमिकों ने श्रम भवन रुद्रपुर में सभा की और श्रमिकों हित में संघर्ष जारी करने की बात की।
दिनांक 28/06/2022 को किच्छा में होने वाली मजदुर किसान महापंचायत में भागीदारी करने और श्रमिक हित और श्रमिकों की कार्यबहाली के लिए संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999