शिलांग में तैनात उत्तराखण्ड का जवान शहीद.

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां देश के लिए एक और लाल शहीद हो गया है। बता दें शिलांग में तैनात हवलदार कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। वहीं इस दुखद खबर से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी व शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार (42) वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें -  रामनगर के जंगल किनारे बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग


फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं शनिवार देर शाम को शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। और रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर शहीद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।
इसके बाद ही देर शाम को सैनिक के परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया गया, जिसके बाद से वहां मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  चौकी हल्दूचौड लालकुआं पुलिस टीम ने ऑपरेशन फोर्स के तहत भारी मात्रा में 116 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार*


वहीं शहीद अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, 15 वर्षीय पुत्र आयुष व 18 वर्षीय पुत्री ईशा को छोड़ गए हैं। जबकि पिता हुकुम सिंह भंडारी का करीब डेढ़ पूर्व निधन हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999