पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाला दरोगा सस्पेंड

खबर शेयर करें -

देहरादून में विजयदशमी के मौके पर परेड ग्राउंड में पत्रकार के साथ बदसलूकी करने वाले दरोगा को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच रिपोर्ट तीन दिन में मांगी है।


बता दें बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले के मौके पर पत्रकार ओम प्रकाश सती के साथ उप निरीक्षक द्वारा बदसलूकी की गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून के कप्तान अजय सिंह ने दरोगा हर्ष अरोड़ा का लाइन हाजिर कर दिया था। लेकिन पत्रकारों के रोष के बाद बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने दरोगा को सस्पेंड कर जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी।

यह भी पढ़ें -  मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट , इन जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ Yellow अलर्ट जारी

ये है पूरा मामला
घटना विजयदशमी पर्व की है। जब सभी पत्रकार रावण दहन के कार्यक्रम को कवर करने के लिए परेड ग्राउंड पहुंचे थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दरोगा पत्रकार को धक्का मारकर मैदान से बाहर निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  नशे में धुत होकर इलाज करने का आरोपी डाक्टर सस्पेंड

मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि पत्रकार की कोई गलती नहीं थी। उन्होंने तो दरोगा को अपना परिचय भी दिया की मैं पत्रकार हूं। बावजूद इसके दरोगा ने उनकी एक नहीं सुनी और अपना आपा खोते हुए पत्रकार को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। घटना का संज्ञान लेते हुए देहरादून के कप्तान अजय सिंह ने उप निरीक्षक हर्ष अरोरा को लाइन हाजिर कर दिया था।


बीते बुधवार को प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिला। वहां पर उन्होंने इस घटना पर रोष जताते हुए दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर डीजीपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए देहरादून के एसएसपी को दरोगा को तत्काल निलंबित करने और तीन दिन में जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस कप्तान ने शाम के वक्त दरोगा हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999