नौकरानी ही निकली चोर,6.24 लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद

खबर शेयर करें -

हरिद्वार- कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरानी द्वारा घर के अंदर की गई चोरी का खुलासा कुछ ही घंटों में कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई कुल ₹6,24,000/- नगद तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

वादी मनीष चौहान पुत्र रामस्वरूप चौहान, निवासी मोहल्ला चौहानान, ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नौकरानी शशि देवी उर्फ छोटी ने ₹8,30,000/- नकद और चांदी-सोने के जेवरात चोरी कर लिए। यह रकम उन्होंने अपनी माँ के बोन कैंसर के इलाज के लिए रखी थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर नौकरानी को उसके किराए के कमरे से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की।


उसके पास से ₹2,77,000/- नकद बरामद हुए, जबकि शेष रकम ₹3,47,000/- और आभूषण उसकी निशानदेही पर गली में रेत के नीचे से बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें -  uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार

बरामदी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। आरोपिता के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी –

₹6,24,000/- नगद
04 जोड़ी बिछुए (चाँदी)
01 जोड़ी पाजेब (चाँदी)
01 सोने की अंगूठी

नाम-पता आरोपिता:

शशि देवी उर्फ छोटी, निवासी ग्राम गंज, थाना बनियाठेर, जनपद मुरादाबाद (उ.प्र.),हाल निवासी – ऋषिपाल का मकान, राजा गार्डन गेट, जगजीतपुर, थाना कनखल, हरिद्वार।

यह भी पढ़ें -  सेंचुरी मिल में श्रमिक की मौत:- आश्रितों को मिला इतना मुआवजा और स्थाई रोजगार

हरिद्वार पुलिस की अपील –

सभी नागरिक अपने किरायेदारों व नौकरों का सत्यापन अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999