उत्तराखंड- यहाँ भ्रष्टाचार के आरोप में उत्तराखंड परिवहन निगम के इस अधिकारी को किया गया निलंबित, विजिलेंस जांच में मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उप महाप्रबंधक (वित्त) भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निलंबित कर दिया है। भूपेंद्र कुमार के खिलाफ 17 जुलाई को सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने मुकदमा दर्ज किया था।

मामला मई 2023 का है, जब राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोपों में कहा गया था कि भूपेंद्र कुमार ने निगम के अनुबंधित बस स्वामियों से अपने पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई, साथ ही लाखों रुपये नकद भी लिए।

यह भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

महासंघ ने उस समय भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का पूरा विवरण भी मुख्यमंत्री को सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को खुली जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भूपेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया

यह भी पढ़ें -  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में करेंगे रोड शो, संतों का भी लेंगे आशीर्वाद

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999