प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

खबर शेयर करें -

प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लकेर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदान तक ठंड में इजाफा कर दिया है।

.
ऊंचाई वालों इलाकों में बर्फबारी से लुढ़का तापमान
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ऊंंचाई वाले इलाकों केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब समेत पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक पारा लुढ़क गया। आज सुबह तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  आबकारी घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और के. कविता की आज कोर्ट में पेशी

इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
जहां एक ओर केदारनाथ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है तो वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए आज और कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि कुछ उच्च पर्वतीय इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी का दौर जारी है।प्रदेश के रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह से ही प्रदेश के ज्यादातक इलाकों में बादल छाए हुए हैं। पहाड़ो की रानी मसूरी, कैम्पटी और धनोल्टी में भी बादल छाए हुए हैं। जिस से ठंड में इजाफा हो गया है। इसके साथ हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के कुछ इलाकों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999