टेस्टी खाना नहीं देने पर बेटा बना हैवान, दरांती से मां की गर्दन काटी; आत्महत्या का भी प्रयास

खबर शेयर करें -

महाराष्ट्र के ठाणे में टेस्टी खाना नहीं मिलने पर कलयुगी बेटे पर इस कदर हैवान सवार हुआ कि उसने दरांती से अपनी मां की गर्दन काट दी। पुलिस का कहना है कि पहले आरोपी और महिला के बीच झगड़ा भी हुआ था। उसकी शिकायत थी कि मां उसे कभी भी टेस्टी खाना नहीं खिलाती थी। गुस्से में आकर उसने अपनी मां की गर्दन पर दरांती से वार कर दिया। इसके बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने नींद की गोलियों की ओवरडोज ले ली। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति का स्वादिष्ट खाना नहीं परोसने पर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद कथित तौर पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। ठाणे के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को मुरबाड तालुका के वेलु गांव में हुई थी।

यह भी पढ़ें -  यहां महिला ने पहले नवजात को मारा,फिर खुद की दी जान

पुलिस का कहना है कि महिला और उसके बेटे के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने एफआईआर के हवाले से बताया कि रविवार को उस व्यक्ति का अपनी मां से फिर झगड़ा अगला हुआ। इस बार मुद्दा था- टेस्टी खाना। आरोपी ने शिकायत की कि उसके लिए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती है। दोनों के बीच झगड़ा इ… बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां नाबालिक की खोह नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

गिरफ्तारी के डर से ली नींद की ओवरडोज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर नींद की गोलियों का ओवरडोज खा लिया। अधिकारी ने कहा, रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया जहर! अस्पताल में किया गया भर्ती, सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999