देहरादून में पति-पत्नी की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

राजधानी देहरादून में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला। जिसमें सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  डीएम नैनीताल की पहल:-वास्तुकला एवं परम्परागत निर्माण शैली की झलक दिखने लगी है

पुलिस के मुताबिक जो दोनों पुरुष महिला के साथ रह रहे थे। वे उसके पति थे। माना जा रहा है कि महिला पर हक की बात को लेकर ये विवाद हुआ और दो को अपनी जान गंवानी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999