गिरोह का साथ देने वाली नाबालिक लड़की को पुलिस ने संरक्षण में लिया सीसीटीवी फुटेज के जरिए मुखानी थाना पुलिस एवं एसओजी को मिली सफलता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी।
पुलिस ने हल्द्वानी के नगर क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में बैठकर चैन स्नैचिंग और लूट की वारदात करने वाली 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग लड़की को भी संरक्षण में लिया गया है।

हल्द्वानी में पिछले कुछ दिनों में चैन स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाओं में वृद्धि होने पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें -  सन्न कर देने वाला मामला, 14 महीने के बच्चे को पीठ पर बांधकर मां ने की आत्महत्या

उनके निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने थानाध्यक्ष मुखानी रमेश सिंह बोरा और एसओजी नैनीताल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया और गिरोह की चार महिलाओं को पकड़ने में सफलता पाई। गिरफ्तार महिलाओं के नाम सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी राजेश, सुनीता देवी (30 वर्ष) पत्नी विजय कुमार, अन्तिमा देवी (19 वर्ष) पत्नी गिद्धन, मंजू देवी (25 वर्ष) पत्नी अर्जुन सभी निवासी ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तहसील गोला, जिला-गोरखपुर हैं। इनका साथ देने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

यह भी पढ़ें -  यहां डीएम ने जनहित कार्यों के लिए अपने अनटाइड फंड से इतनी धनराशि की स्वीकृति दी

गिरफ्तार आरोपी महिलाओं से एक सोने की चैन, एक सोने की चैन, सोने का एक मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए।
गिरफ्तार महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999