नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें -

हरिद्वार/नैनीताल। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) द्वारा 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य की विभिन्न इकाइयों ने अपने-अपने तरीके से आजादी का जश्न मनाया। कहीं प्रभातफेरी निकाली गयी तो कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गयी और कहीं ध्वजारोहण कर भारत की आजादी को अक्षुण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व बलिदान करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट एवं महासचिव सुनील मेहता ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


सुबह यूनियन के हरिद्वार स्थित पंजी. कार्यालय पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का स्मरण किया। उन्होंने 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में उत्तराखण्ड के योगदान पर बताते हुए सालम क्रांति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को देश को विकास के पथ पर ले जाने के संकल्प के साथ उसकी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का जज्बा भी होना चाहिये। यूनियन की संस्थापक सदस्य सुदेश आर्या ने आजादी के आन्दोलन में महिलाओं के योगदान को ऐतिहासिक बताया। जिला कार्यकारिणी के सदस्य सूर्या सिंह राणा ने कहा कि पराधीनता के समय केवल अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई थी लेकिन आज देश को बाहरी और भीतरी दोनों मोर्चों पर लड़ना पड़ रहा है। भगवती प्रसाद गोयल के कहा कि हम कई दशक पहले राजनैतिक तौर पर स्वतंत्र तो हो गये, लेकिन कई मामलों में भारत की खुशहाली के लिए अभी भी नये संघर्ष की जरूरत है।
हल्द्वानी में नैनीताल जिला इकाई की अध्यक्ष दया जोशी के नेतृत्व में ध्वजारोहण के बाद भारत माता के जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी। नगर के विभिन्नि क्षेत्रों से भ्रमण के उपरान्त सदस्यों ने बैठक कर स्वाधीनता आन्दोलन पर विचारों का आदान प्रदान किया। जिसमें राजकुमार केसरवानी, ईश्वरीदत्त भट्ट, भास्कर मिश्रा, सुरेन्द्र मौर्य, आनन्द बत्रा, विजय कुमार गुप्ता, अरशद अली आदि उपस्थित रहे। लालकुआं में भी यूनियन के अध्यक्ष मुन्ना अंसारी एवं महासचिव पंकज पांडे की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस धूनधाम से मनाया गया।

Advertisement