रामनगर मे भाजपा के नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष ने कार्यभार किया ग्रहण

खबर शेयर करें -

रामनगर में मंडी के नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश नैनवाल व मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत ने मंडी का पदभार ग्रहण किया।ग्राम ढिकुली से भारी जुलूस व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

मंडी में आशीर्वाद देने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट,जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ,जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला भी पहुंचे।कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा गया।सुरेश भट्ट ने मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल व उपाध्यक्ष मान सिंह रावत को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा व 2022 में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लिए मनयोग से कार्य करने का आह्वान किया।राकेश नैनवाल ने प्रदेश नेतृत्व व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही मंडी की माली हालत को ठीक करते हुए,किसानों की समस्याओं का निदान व मंडी के लाभ किसानों तक पहुंचाने की बात कही।साथ ही धान की खरीद में कोई दिक्क्क्त ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।हमारे लिए किसान महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा विधायक ठुकराल पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली बाल बाल बचे

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला ,जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी ,विधायक दीवान सिंह बिष्ट ,ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत,पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी ,मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत ,भावना भट्ट ,कमल किशोर ,इंदर रावत ,दिनेश मेहरा रुचि शर्मा ,इकबाल हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement