हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडेज से घर का इकलौता चिराग खत्म

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में नशे के इंजेक्शन के ओवरडेज से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। शुभ नामक 23 वर्षीय युवक की लाश पीलीकोठी स्थित खंडहर में मिली। पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।

युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि युवा के घर का इकलौता चिराग था।
बताया जा रहा है कि कुसुमखेड़ा हरीपुर नायक भूमिया विहार फेस 2 निवासी किराए पर रहने वाली महिला अपने 23 वर्षीय बेटे शुभ और दो बेटियों के साथ रहती है। वह घरों में काम करके अपना गुजर बसर करतीं हैं। महिला की दो बेटियां व एक बेटा है।

यह भी पढ़ें -  मंडी में दुकान खरीदने बेचने के मामले पिता पुत्र की देर रात गोली मारकर हत्या


23 वर्षीय बेटा शुभ दोनों बहनों में सबसे छोटा था। शुभ दिल्ली में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह अपने घर हल्द्वानी आया था। शुभ बृहस्पतिवार को घर से घूमने गया था जहां बृहस्पतिवार शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई तो बृहस्पतिवार शाम को उसका शुभ अचेत अवस्था मे पीलीकोठी स्थित खंडहर में मिला।

यह भी पढ़ें -  पिटकुल एमडी को हटाने की मांग, जन प्रहार ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन


आनन फानन में शुभ को डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दे। डॉक्टर ने बताया कि शुभ की चार घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। शुक्रवार को मोर्चरी में शुभ का पोस्टमार्टम कर शव स्वजन को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999