बड़ी की शादी के लिए रखे जेवरात और नगदी, छोटी लेकर हुई फरार

खबर शेयर करें -



रुद्रपुर| जनरेशन बदल रही है और कब क्या हो जाए इसका कुछ कहा नहीं जा सकता, इसका सीधा उदाहरण देखने को मिला है उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में यहां बड़ी बहन के विवाह के लिए रखे गहने और नगदी लेकर उसकी छोटी बहन फरार हो गई। यह देख घर वालों के होश उड़ गए। इस पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।


दरअसल, तीन पाली डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  यहां स्कूटी के टायर में साड़ी फंसने से खाई में गिरी नवविवाहिता, मौत


इधर महिला ने आरोप लगाया कि, वह पुत्री संग कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का हाथ है। आरोप है कि बड़ी पुत्री की शादी है। इसके लिए चांदी की पायल, सोने के कुंडल, सोने की अंगुठी, सोने का मांग टीका व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मयंक मिश्रा का काउंटी क्रिकेट में दबदबा, 18 रन देकर झटके पांच विकेट


पंकज के बहकावे में आकर आभूषण व रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, अजीम व मन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौड़ ने बताया कि खोजबीन चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999