महिला को असली गहनों के बदले पत्थरों से भरा रुमाल देने वाले फरार युवकों को माल सहित पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

कोतवाली लालकुआं पर पार्वती देवी पत्नी बहादुर राम नि0 पूर्वी राजीवनगर बोरिंग पट्टा बिंदुखत्ता लालकुआं ने कोतवाली लालकुआं आकर लिखित तहरीर दी गयी कि दिंनांक 12-09’2021 को समय लगभग 2ः00 बजे वादिनी अपनी बहु के साथ गांधी स्कूल हल्द्वानी से वापस अपने घर टैम्पू से आ रहे थे । टैम्पू में दो लड़के पहले से ही बैठे थे वापस आते समय टैम्पू वन विभाग डिपो न. 4 लालकुआं के पास उसका टायर पंचर हो जाने के कारण टैम्पू से उतरकर पैदल लालकुआं आने लगे। टैम्पू में बैठे ये दोनों लड़के भी हमारे पीछे आने लगे। तथा उस वक्त जेवर पहने हुए थे चोरी एवं छीना झपटी के डर के कारण उन्होंने अपने गले का मंगलसूत्र डेढ़ तोले का व आधा तोले के टाप्स जिनका बाजारी कीमत लगभग 90,000/- को उतारकर रूमाल में बांध कर हाथ में पकड़ लिए चलते-चलते जब लालकुआं स्टेशन पार करके के पश्चात जंगलात गेट पर पहुँचे तो प्यास लगने के कारण हम नल के पास रूक गये। तभी उक्त दोंनो लड़को में से एक लड़के ने मुझ से कहा तुम मेरा पर्स पकड़ लो हम खाना खाकर आते है और कुछ कागज व रूमाल मुझे पकड़ा दिया तथा इसी के बीच इनके द्वारा हड़बड़ी मचा कर मेरा रूमाल जिसमें मेरे सोने के जैवरात थे बदल कर अपना रूमाल मुझे दे कर मेरे रूमाल लेकर चले गये मैंने सोचा यह मेरा ही रूमाल है । पानी पीकर जब रूमाल मैने रूमाल खोलकर देखा तो उसमें मेरे सोने जेवर के जगह पत्थर मिलें मैनें उन दोंनों लड़को को काफी ढूंढा का प्रयास किया पर वो नहीं मिले।उक्त सम्बन्ध में कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या-326/2021 धारा 420 आईपीसी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ एंव वरि0उ0नि0 के नेतृत्व में तत्काल टीमों का गठन किया गया गठित टीमों के द्वारा सर्विलांस की मदद एंव घटनास्थल के आसपास एवं विभिन्न रोड पर लगे करीब 28 सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग चैक की गयी, उक्त घटना में शामिल अभियुक्तगणो अभियुक्त फऱमान पुत्र गुलाम नवी नि0 वार्ड न0-33 मलिक का बगीचा थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी उम्र 23 वर्ष, 2-अभियुक्त आमिर पुत्र स्व0 मौ0 हनीफ नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 24 वर्ष, 3-अभियुक्त नौशाद पुत्र अब्दुल वाहिद नि0 वार्ड न0-14 इन्द्रानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से लूटा गया माल एक पीली धातु का पैंडिल व आई0डी पार्वती देवी के नाम की बरामद कर किया गया।

यह भी पढ़ें -  गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अवैध सट्टे का कारोबार करने वाले हिस्ट्रीशीटर के विरुद्ध पुलिस की कड़ी कार्यवाही, करोड़ों की अवैध संपत्ति सील

गिरफ्तारी टीम:-
1- वरि0उ0नि0 श्री हरीश पुरी
2- उ0नि0 तारा सिंह राणा
3- कानि0 रमेश नाथ

  1. कानि0 किशन नाथ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999