मौसम का तत्कालिक ऑरेंज अलर्ट , पहाड़ से लेकर मैदान तक इन जिलों में तेज बारिश की संभावना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।


राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तराखंड के अनेक स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है , जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  आप मर चुके हैं वोट नहीं दे सकते…’ मतदान करने गए बुजुर्ग से बोले अधिकारी ! पढ़ें पूरी खबर


इधर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन घंटे कुमाऊं मंडल के अनेक जनपदों तथा गढ़वाल मंडल के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है वही उधमसिंह नगर ,नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जनपदों में गर्जन के साथ तेज बौछार की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगले 48 घंटे यानी 20 और 21 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग द्वारा आज ऑरेंज तथा कल येलो अलर्ट जारी किया गया है। Uttarakhand Weather Update

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी:जमरानी बांध परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिलान्यास

पिछले 24 घंटे में नजर डालें तो राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है जिनमें लीती में 26 कान्हाताल में 24. शामा लोहाघाट में 20.5 निकलट में 18 .धनोल्टी में 16. चकराता .द्वाराहाट में 15 .पौड़ी लैंसडाउन में 12 .नैनीताल में 11.5 सहस्त्रधारा और मुक्तेश्वर में 10 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999