हरदा की जनसभा में भगवा अंगोछा पहने युवक चाकू लेकर चढ़ा मंच पर, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

यहां पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की जनसभा के बीच उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक भगवा अंगोछा पहने युवक चाकू लेकर मंच पर जा चढ़ा और जय श्री राम के नारे लगाने लगा।

वह लोगों से भी जय श्रीराम के नारे लगाने के लिए कह रहा था ऐसा न करने पर वह लोगों को मारने की धमकी भी दे रहा था। इसी बीच मंच पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने उसे दबोच लिया। उसके हाथ में पकड़ा चाकू छीनने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  कार्बेट नेशनल पार्क में अवैध निर्माण एवं अनियमितताओं पर आईएफएस अफसरों के विरुद्ध विजिलेंस ने जांच पूर्ण कर रिपोर्ट शासन को भेजी

मिल रही जानकारी के अनुसार कल हरीश रावत कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित एक जनसभा में शामिल होने के लिए काशीपुर पहुंचे थे। रावत अपना भाषण देने के बाद नीचे उतरे ही थे कि अचानक भगवा गमछा गले में डाले एक युवक अचानक मंच पर चढ़ा और माइक पर जय श्री राम के नारे लगाने लगा।

यह भी पढ़ें -  जंगलो की आग बुझाने के लिए राज्य सरकार को लीपापोती का काम छोड़कर तुरंत लेना चाहिए एक्शन-आनंद सिंह मेहरा

कांग्रेसी नेताओं ने तुरंत माइक बंद करा दिया। लेकिन तब तक युवक ने छिपा कर लाया गया चाकू निकाल लिया और उसे लहराते हुए बिना माइक के ही जोर जोर से जय श्री राम के नारे लगाने लगा। वह लोगों से भी अपने साथ नारे लगाने के लिए कह रहा था। इसी बीच मंच पर उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया। उसका चाकू छीनने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बागेश्वर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 250 एलपीएम क्षमता का प्रथम आक्सीजन जनरेशन प्लांट कराया उपलब्ध,सीएम ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999