एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

खबर शेयर करें -

एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ढाई 250 रुपए की वृद्धि की गई है। बता दें कि अब हल्द्वानी ने दिल्ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल हल्द्वानी में 19 किलो वजन का रसोई गैस सिलेंडर अब 2305 रुपए में मिलेगा। जहां पहले इसकी कीमत सिर्फ ₹2051 थी।

हल्द्वानी – 2305.50 रुपए
दिल्ली – 2253 रुपए
मुंबई – 2205 रुपए

यह भी पढ़ें -  फंस गया है इस बार का इलेक्शन, ये कर सकते हैं इस बार बड़ा खेल

गौरतलब है कि 22 मार्च को तेल कंपनियों ने रेट संशोधित किए थे। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। हालांकि 5 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹356 में रिफिल कराया जा सकेगा। जिसके लिए पहले ₹338 देने होते थे। वहीं 10 किलो वजन के सिलेंडर के लिए 648 नहीं बल्कि ₹683 देने होंगे।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने पांच शिकारी दबोचे ,दो घुरड़ व 10 जिंदा कारतूस समेत राइफल बरामद


इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी के प्रबंधक रवि मेहरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडर के दाम 250 रुपए बढ़ गए हैं। हल्द्वानी में अब यह 2305.50 रुपये में मिलेगा। निश्चित तौर पर इस महंगाई का असर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना पान पर भी पड़ेगा।

Advertisement