एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

खबर शेयर करें -

एक बार फिर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ढाई 250 रुपए की वृद्धि की गई है। बता दें कि अब हल्द्वानी ने दिल्ली और मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है। दरअसल हल्द्वानी में 19 किलो वजन का रसोई गैस सिलेंडर अब 2305 रुपए में मिलेगा। जहां पहले इसकी कीमत सिर्फ ₹2051 थी।

हल्द्वानी – 2305.50 रुपए
दिल्ली – 2253 रुपए
मुंबई – 2205 रुपए

यह भी पढ़ें -  अब प्री प्राइमरी कक्षाओं को मिलेगा नया कोर्स

गौरतलब है कि 22 मार्च को तेल कंपनियों ने रेट संशोधित किए थे। जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया था। हालांकि 5 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब ₹356 में रिफिल कराया जा सकेगा। जिसके लिए पहले ₹338 देने होते थे। वहीं 10 किलो वजन के सिलेंडर के लिए 648 नहीं बल्कि ₹683 देने होंगे।

यह भी पढ़ें -  किशनपुर सकुलिया के ग्राम प्रधान विपिन जोशी, हल्दूचौड़ जग्गी ग्राम प्रधान मीना भट्ट व हल्दूचौड़ दीना के ग्राम प्रधान हेमा जोशी को पुरस्कृत


इंडेन गैस एजेंसी हल्द्वानी के प्रबंधक रवि मेहरा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडर के दाम 250 रुपए बढ़ गए हैं। हल्द्वानी में अब यह 2305.50 रुपये में मिलेगा। निश्चित तौर पर इस महंगाई का असर रेस्टोरेंट और ढाबों में खाना पान पर भी पड़ेगा।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999