प्रोफेसर पर लगा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, लड़कियों से करता था छेड़छाड़

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक शिक्षक ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यहां एक शिक्षक छात्राओं से छेड़छाड़ कर उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाता था।

छात्राओं से छेड़छाड़ कर बनाता था धर्म बदलने का दबाव
आदर्श राजकीय इंटर कालेज झनकट में अंग्रेजी के प्रवक्ता ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। शिक्षक छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी करता था।

इसके साथ ही शिक्षक छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाता था। इस बात की भनक जब छात्राओं के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के साथ मिलकर कालेज पहुंच हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का कहर! आसमानी आफत से डरे लोग, मलबे में दबी कई गाड़ियां -देखे VIDEO

SDM ने मौके पर पहुंच शांत कराया मामला
अभिभावकों के स्कूल पहुंच कर हंगामे के खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रवक्ता के मुस्लिम समुदाय का होने के पुलिस का पता चला तो पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। जिसके बाद एसडीएम के मौके पर पहुंच समझाने के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल हाईकोर्ट ने इस डी.एम के खिलाफ़ किया अवमानना का नोटिस जारी

आरोपित के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
मिली जानकारी के मुताबिक छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं ने गुरुवार को अपने परिजनों को इस बारे में बताया था। जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित प्रवक्ता नफीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

छात्राओं पर धर्म परिवर्तन का बनाता था दबाव
मिली जानकारी के मुताबिक काफी समय से प्रवक्ता छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा है। लेकिन अब तक उस पर कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन आज हुए हंगामे के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल समेत इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रवक्ता नफीस अहमद छेड़छाड़ के साथ ही उन पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाता है। किसी को बताने पर फेल कर देने की धमकी भी देता है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999