आयुक्त दीपक रावत ने नवीन राम पुत्र नारायण राम को 2 लाख की धनराशि वापस दिलवाई।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी,

नवीन राम पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम काभडी, पो0 दन्या जिला अल्मोडा ने सन् 2016 में ग्राम मीठा आंवला तहसील हल्द्वानी में 1500 वर्ग फीट भूमि 2 लाख की धनराशि से मोहन राम से क्रय की गई थी। उक्त भूमि का इकरारनामा दोनों की आपसी सहमति के आधार पर 14 जनवरी 2016 को 2 लाख रूपये में हुआ था। नवीन राम ने बताया कि क्रय की गई भूमि का विक्रेता द्वारा ना ही कब्जा दिया गया और धनराशि मांगने पर धनराशि भी वापस नही की गई।
नवीन राम ने आयुक्त से प्रार्थना पत्र के द्वारा मोहन राम से दो लाख वापस दिलाने का अनुरोध किया। आयुक्त ने भूमि क्रेता एवं विक्रेता दोनों को कार्यालय में तलब किया। शनिवार को मोहन राम द्वारा नवीन राम को दो लाख का चैक दिया गया। नवीन राम ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।


जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल 05946- 220184

यह भी पढ़ें -  संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत लगातार क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान पर नजर बनाये हुये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999