विधानसभा में गूंजा UKSSSC पेपर लीक मामला, एस राजू के अचानक इस्तीफे पर उठाए सवाल

खबर शेयर करें -



UKSSSC पेपर लीक मामले में विपक्ष ने फिर एक बार सरकार को घेरा है। सदन में विपक्ष ने सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।


नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी लगातार जमानत पर छूटते जा रहें हैं। यशपाल आर्या ने कहा है कि अदालत में आरोपियों ने वकीलों की पूरी फौज खड़ी कर रही है। वहीं सरकार की लचर पैरवी के कारण आरोपी जमानत पर छूट रहें हैं।

यह भी पढ़ें -  मिशन हौसला जनपद नैनीताल पुलिस- ईमान का सिक्का आज भी चलता है यहां । हॉस्पिटल में मिला पर्स ATM CARD व कुल 47000/- रुपए नगद धनराशि को कांस्टेबल ने लौटाया वापस


यशपाल आर्या ने UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच न कराए जाने पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया है। यशपाल आर्या ने कहा कि अगर सरकार ईमानदार होती तो इस मामले की सीबीआई जांच कराती। यशपाल आर्या ने आयोग के सचिव एस राजू के अचानक इस्तीफे पर भी सवाल उठाए हैं।


विपक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य में नकल सिंडिकेट इतनी गहरी पकड़ बना चुका है कि वो सत्ता में बैठे ऊंचे रसूखदारों तक भी पहुंच चुका है। राज्य में हुए अब तक के सबसे बड़े भर्ती घोटाले में राज्य सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। राज्य में नकलची इंजीनियर बन जा रहें हैं। राज्य में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरियां लग जा रहीं हैं।

यह भी पढ़ें -  उपनल कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि का कैबिनेट ने लिया फैसला


यशपाल आर्या ने हाकम सिंह के मसले पर भी सरकार को घेरा है। आर्या ने कहा कि हाकम सिंह सिर्फ एक मोहरा है और इसके पीछे कई चेहरें हैं जिनका खुलासा होना बाकी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999