काफी समय से फरार चल रहे 04 वांछित अभियुक्तों को रामनगर पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर शेयर करें -

श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा राज्य के सभी जनपदों में सक्रिय / वांछित बदमाशों की गिरफ्तार करने हेतु लगातार अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है ।


आदेश के क्रम में श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय / फरार अभियुक्तों तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये हैं । डॉ 0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम / यातायात नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री बलजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा निम्न वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल, किए धारी देवी के दर्शन



दिनांक 12.01.22 को थाना स्थानीय से न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए उ0नि0 श्री भूपेन्द्र मेहता द्वारा मय टीम के वारण्टी
1.अभियुक्त रमेश राम पुत्र धनीराम नि0 कारगिल पटरानी थाना रामनगर उम्र 41 वर्ष सम्बन्धित फौ0वा0सं0 335/18 धारा 323/452/504/ 506 भादवि के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।


2. अभियुक्त मदन राम पुत्र रामचरण नि0 कुम्भगडार मालधन रामनगर नैनी0 उम्र 40 वर्ष सम्बन्धित सी0आर0नं0 766/20 धारा 60 आब0अधि0, के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:मौसम विभाग ने 1 जुलाई से 3 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी


3- वारण्टी स्वर्ण सिंह पुत्र बलवीर सिंह नि0 मोहननगर तुमड़िया डाम रामनगर नैनीताल सम्बन्धित फौ0वा0सं0 60/20 धारा 60 आब0अधि0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
4- दिनांक 13.01.23 को उ0नि0 मनीषा सिंह द्वारा वारण्टी दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार नि0 भवानीगंज भगत सिंह चौक रामनगर सम्बन्धित फौ0वा0सं0 947/19 धारा 60 आब0अधि0 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया ।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी सहित तीन जिलों में यहां धारा 144 लागू, अलर्ट पर पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999