लालकुआं स्टेशन में रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने को लेकर दो पक्षों में हुई जबरदस्त मारपीट

खबर शेयर करें -

लालकुआं। दिल्ली को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस रेलगाड़ी में तीन युवतियों को बिठाने के लिए आए नगर के संजयनगर हाथीखाना निवासियों का महिला कूपे में पुरुषों के बैठे होने पर हुए विवाद के चलते जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों चोटिल हो गई, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। परंतु इसी दौरान रेलगाड़ी स्टेशन परिसर से गंतव्य को रवाना हो जाने के चलते मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी, लेकिन लगभग 5 मिनट चली मारपीट के दौरान एक दर्जन युवक और युवतियां जख्मी हो गए, जिसमें आधा दर्जन को गंभीर चोट पहुंची है।

दोनों पक्षों की ओर से जूते, चप्पल, बेल्ट और ईंट पत्थर चले, जिसमें प्लेटफॉर्म परिसर में भगदड़ मच गई, तथा जीआरपी पुलिस को भी स्थिति संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि अन्य यात्रियों एवं रेल कर्मियों के समझ में कुछ नहीं आया, तथा आधा दर्जन युवकों के कपड़े पूरी तरह फट गए, तथा एक युवती प्लेटफार्म परिसर में बेहोश होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें -  वैक्सीनेशन किए जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड रुपए जारी

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999