जम्मू-कश्मीर में तैनात चमोली का लाल शहीद

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले शहीद जवान कीरत सिंह रावत सेना में सेवा के दौरान शहीद हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक नारायणबगड़ के चिरखून गांव के रहने वाले जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में इलवाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  उपराष्ट्रपति पहुंचे हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम का किया शुभारंभ

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां
बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह रावत की पिछले साल नवंबर में ही सगाई हुई थी। उनके घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच ये घटना हो गई। कीरत सिंह अपने घर के इललौते चिराग थे। इकलौते बेटे के असमय चले जाने से माता-पिता और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में ucc को लेकर इस मंत्री का बयान आया सामने

कीरत साल 2018 में हुए थे सेना में भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में ही सेना में भर्ती हुए थे। कीरत 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। जिस कारण उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999