नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण मोटर मार्ग निर्माण व डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 35लाख स्वीकृति- मंत्री कैड़ा

खबर शेयर करें -

धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागाँव नदगल के ग्रामीणों वर्षो के मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था!
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की!मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से 67 लाख41 लाख स्वीकृति करा दिए है इसके साथ ही ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से जमराड़ी तक मोटर मार्ग खराब था,दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण 67लाख 64 हजार स्वीकृति करा दिए हैं!मंत्री कैड़ा ने शीघ्र pwd विभाग के अधिकारियो शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी नदगल मोटर मार्ग निर्माण व टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा! आज मंत्री ने रामगढ़ ब्लॉक के कांडा, झूतिया, तल्ला रामगढ़, बोहराकुन, गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए!
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो डामरीकरण, नव निर्माण का कार्य लगातार कार्य किया जा रहा है! सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूल भुत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहा हु! मंत्री कैड़ा ने क्षेत्रिय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद दिया!

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999