द्वाराहाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई

खबर शेयर करें -

आज दिनांक 16 फरवरी 2024 को समय करीब 10:15 बजे सूचना मिली कि नारकोटा से कुछ पहले
रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।

जानकारी करने पर सवारियों व तथा बस कंडक्टर से पूछताछ कर पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी,जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  डिग्री कॉलेजों में शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश तिथि घोषित


कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं,गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999