उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत

Ad
खबर शेयर करें -

Dumper crushes 10 people in Dausa, Rajasthan, four killed

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चमोली से बुरी खबर सामने आई है। जहां नंदानगर में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -  Good News : राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिली एसी बस और एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा, शासनादेश जारी

नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत

नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। लेकिन इस हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

एक घायल को किया गया एयर लिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। वाहन नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार दो लोगों भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल और उनकी बेटी सपना (17) की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999