लालकुआं कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू के धनपुर और जयपुर खीमा के बीच स्थित जमरानी नहर में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, उक्त युवक जयपुर खीमां में ही निवास करता था, तथा मजदूरी आदि का कार्य किया करता था, वह उत्तर प्रदेश का मूल रूप से निवासी बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई के साथ-साथ युवक के मौत के कारण की जांच भी शुरू कर दी है, पता चला है कि लगभग 40 वर्षीय उक्त युवक आज प्रातः 7 बजे ठीक हालत में था, गांव के एक युवक ने उसे वार्ता भी की, परंतु लगभग 3:30 घंटे बाद उसका संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से शव बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में मुख्यमंत्री के दौरे का जोरदार विरोध किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999